पुष्करणा युवा शक्तिमंच रमक झमक द्वारा जिन दूल्हो को बारह गुवाड़ चौक में सम्मानित किया गया और कई उपहार दिए गए उसमे कई दूल्हो को जे एन वी गोल मार्केट स्थित पारस रेस्टोरेंट में सपत्नीक डिनर का कूपन भी दिया गया था । आज मेघराज भादाणी,मूलचंद भादाणी व श्रीकांत बिस्सा अपनी पत्नी व अपने रिश्तेदार के साथ पहुचे । वहां मंच की ओर से पारस की संचालिका हेमलता ने उनका स्वागत किया ।
Read MoreAuthor: ramakjhamak
रिश्तेदारों की सेवा से भी ग्रह शान्ति
अगर आपकी कुंडली किसी भी ग्रह से पीड़ित है या ग्रह सम्बन्धी समस्या से आप ग्रसित है तो ना केवल उसका दान-जाप बल्कि रिश्तेदारों की सेवा उन्हें प्रसन्न रखने से भी ग्रह की समस्या दूर होती है और प्रसन्न होकर शुभ फल देते है । सूर्य- सूर्य पिता एवम पितृ पक्ष यानी दादा-दादी और दशम भाव का कारक है । सूर्य सम्बन्धी पीड़ा को शांत करने के लिए पिता की सेवा करे । चंद्रमा- चंद्रमा माता एवम उनसे सम्बंधित रिश्तेदार जैसे मौसी, मामी, मामा एवम चतुर्थ भाव का कारक है…
Read Moreकार्यकर्ताओ के लिए स्नेहमिलन प्रीतिभोज का आयोजन हुआ
पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक कि ओर से स्नेहमिलन प्रीतिभोज का आयोजन किया गया । मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ ने बताया कि पुष्करणा सावा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ व सहयोगियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया जिसमे कार्यकर्ताओ ने स्वयं ही भोज बनाया और सर्वप्रथम भैरव जी के चढ़ाया गया । इस अवसर पर बाल पंडितों को भी बुलाया गया व इस दौरान लगातार भैरव पाठ भी चलते रहे । यह आयोजन बारह गुवाड़ चौक भैरू भवन में किया गया । कार्यकर्ता भैंरूरतन छंगाणी, मुकेश…
Read Moreपूनिया ने किया रमक झमक कार्यकर्ताओ का सम्मान
पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक द्वारा सावा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का का कल बारह गुवाड़ चौक स्थित भैरू भवन में सम्मान किया गया । इस अवसर पर विशेष अतिथि नयाशहर थानाधिकारी धर्म पूनिया उपस्थित हुए । पुष्करणा सावा में कार्य करने वाले मंच से जुड़े कार्यकर्ताओ का सम्मान मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ व धर्म सिंह पूनिया ने किया । कार्यकर्ता भैंरूरतन छंगाणी, मुकेश छंगाणी, सत्तू, अमरनाथ, अशोक, पं घुनू ओझा, आषीश, भागीरथ, भरत, रामकुमार, मनीष, कैलाश, शिवकुमार, संजय के साथ मंच के सहयोगियो सुनील बोड़ा,…
Read Moreविवाह पंजीकरण सहायता शिविर का हुआ आयोजन
पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक द्वारा सावा में विवाह करने वालो के लिए विवाह पंजीकरण सहायता शिविर का आयोजन किया गया । मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ ने बताया कि इस अवसर पर नोटेरी नवरतन जोशी, एडवोकेट गिरीश कुमार, एडवोकेट राजकुमार, एडवोकेट गोपाल पुरोहित ने विवाह पंजीकरण कराने में अपनी सेवाएँ दी और मंच के कार्यकर्ताओ ने भी पंजीकरण करवाने वालो को फॉर्म व जरुरी डॉक्यूमेंट को पूरा कराने हेतु जानकारी व मदद की ।
Read Moreसावा विवाह पंजीकरण सहायता शिविर कल
पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक द्वारा पुष्करणा सावा में विवाह करने वाले जोड़े का विवाह पंजीकरण कराने हेतु सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा । मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ ने बताया कि सहायता शिविर में विवाहित जोड़ो को पंजीकरण करवाने में जरुरत पड़ने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी व इसका आयोजन बारह गुवाड़ चौक के भैरू भवन में किया जायेगा । इसका समय सुबह ११ बजे से २ बजे तक होगा । राधे ओझा ने बताया कि विवाह पंजीकरण करवाने के लिए लोगो…
Read Moreविवाह पंजीकरण शिविर अगले सप्ताह
रमक झमक के प्रहलाद ओझा भैंरू ने बताया कि सावा मे शादी करने वाले सभी नवविवाहित जोड़े का विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र बनाने हेतू फरवरी के द्वितीय सप्ताह मे विवाह पंजीकरण सहायता षिविर लगाया जायेगा । इसके लिए नवविवाहितो को मोबाईल सन्देश के जरिए बधाई के साथ-साथ पंजीकरण कराने हेतू सूचना दी जायेगी । ओझा ने बताया कि सावा मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान समारोह भी आगामी सप्ताह किया जायेगा ।
Read More