पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक द्वारा सावा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का का कल बारह गुवाड़ चौक स्थित भैरू भवन में सम्मान किया गया । इस अवसर पर विशेष अतिथि नयाशहर थानाधिकारी धर्म पूनिया उपस्थित हुए । पुष्करणा सावा में कार्य करने वाले मंच से जुड़े कार्यकर्ताओ का सम्मान मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ व धर्म सिंह पूनिया ने किया । कार्यकर्ता भैंरूरतन छंगाणी, मुकेश छंगाणी, सत्तू, अमरनाथ, अशोक, पं घुनू ओझा, आषीश, भागीरथ, भरत, रामकुमार, मनीष, कैलाश, शिवकुमार, संजय के साथ मंच के सहयोगियो सुनील बोड़ा, पार्षद एडवोकेट गोपाल पुरोहित का भी सम्मान किया गया । नयाशहर थाना प्रभारी धर्म पूनिया ने शिव पार्वती का फोटो व श्रीफल देकर सम्मानित किया वहीं रमक झमक साईट के संचालक राधे ओझा को श्री पूनिया ने विषेश सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री पूनिया ने कहा कि इस बार मै बीकानेर मे नहीं था लेकिन मैने रमक झमक सावा की हर गतिविधि को साईट के माध्यम से देखा । उन्होने कहा कि बीकानेर शहरी लोग अपनी ही मस्ती मे मस्त रहते है और नये महमानों की आवभगत करना जानते हैं उन्होने कहा कि मेरे को सबसे अधिक प्रेम व सम्मान इतने वर्षो मे केवल इसी क्षेत्र मे मिला हैं । मंच के संरक्षक पं छोटूलाल ओझा ने सभी कार्यकर्ताओ को आशीर्वाद व शुभकामना दी ।
![DSC_0458 [Desktop Resolution] []](http://ramakjhamak.com/wp-content/uploads/2013/02/DSC_0458-Desktop-Resolution--300x199.jpg)