रमक झमक ने सावा की सबसे बड़ी रस्म बड़ो के सम्मान का प्रतीक ‘बड़ पापड़’ तैयार करवाए

Bad papad
शेयर करे

रमक झमक ने सावा की सबसे बड़ी रस्म बड़ो के सम्मान का प्रतीक ‘बड़ पापड़’ तैयार करवाए मंगल गीत गाकर व स्वस्तिवाचन कर कुंमकुंम व रोली से बनाए मांगलिक चिन्ह उकेरे बुधवार को दिये वधु पक्ष को देगा रमक झमक निः शुल्क बीकानेर। आगामी 18 फरवरी को होने वाले लोक प्रशिद्ध शादी ओलम्पिक नाम से प्रचलित पुष्करणा सावा के लिये रमक झमक मंच की ओर से बड़ पापड़ तैयार करवाए गए। रमक झमक मंच पर एक विशेष प्रकार की सामग्री से निर्धारित वजन, मोटाई व गोलाई व्यास से सावा की…

शेयर करे
Read More

बैंक ने 2 दिन में रमक झमक मंच पर उपलब्ध करवाई 1 करोड़ से अधिक की गड्डियां – पुष्करणा सावा

शेयर करे

एसबीआई ने बांटी एक करोड़ छ हजार की गड्डिया रमक झमक ने किया बैंक अधिकारियों का सम्मान बैंक ऑफ बड़ौदा का कैश विनिमय काउंटर शुक्रवार व सोमवार को लगेगा बीकानेर। पुष्करणा सावा  रमक झमक कार्यालय में एसबीआई बैंक द्वारा चलाए जा रहे कैश विनिमय काउंटर का आज समापन हुआ। दो दिन में कुल एक करोड़ छ हजार नए नोटों की गड्डियां का वितरण किया गया। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि सावा में शादी वाले परिवार के अलावा ननिहाल पक्ष से मायरा व यज्ञोपवीत वाले परिवारों…

शेयर करे
Read More

बैंक ने रमक झमक मंच पर 42 लाख रुपयों की गड्डिया बांटी, मंगलवार को भी रहेगी सुविधा

शेयर करे

बीकानेर। पुष्करणा सावा में शादी करने वालो को रमक झमक मंच पर सोमवार को एसबीआई बैंक अम्बेडकर सर्किल ब्रांच द्वारा कैश विनिमय कर नए नोटो की गड्डिया उपलब्ध करवाई गई। बैंक ने आज करीब 42 लाख रुपये की गड्डियां उपलब्ध करवाई। कैश विनिमय काउंटर का उद्घाटन लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक एम एम एल पुरोहित, एसबीआई पब्लिक पार्क ब्रांच के मुख्य प्रबंधक अश्वनी कुमार शर्मा ने किया। आज गड्डिया वितरण करने की सेवा एसबीआई अम्बेडकर सर्किल ब्रांच के कैश इंचार्ज अरुण आचार्य के साथ संजय बारासा एवं श्रवण सिंह ने…

शेयर करे
Read More

पुष्करणा सावा की रौनक चढ़ रही परवान

शेयर करे

पुष्करणा सावा 2022 – 18 फरवरी को आयोजित होने वाले पुष्करणा सामूहिक सावे की रौनक घरों में दिखने लगी है। जिस घर में पुष्करणा सावे के दिन विवाह होने है उनके घरों में बड़ी – बाट यानी गीतों की शुरुआत हो गई है। विवाह वाले घरों में गीतों की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से होती है जिसमें घर परिवार की महिलाएं विवाह के परंपरागत गीत गाती है। गणेश भगवान को विवाह का निमंत्रण देने के लिए ‘ रमक झमक कर आओ गजानंद ‘ गीत गाया जाता है और विवाह…

शेयर करे
Read More

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर लगे पुष्करणा सावा संस्कृति के होर्डिंग्स

शेयर करे

बीकानेर। भारत में विवाह की अनूठी व पौराणिक संस्कृति है । पुष्करणा सामूहिक ‘सावा’ जिसको देखने व शामिल होने के लिये देशभर से लोग आते है। इसलिए रमक झमक की ओर से बीकानेर रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर पुष्करणा सावा संस्कृति की झलकी सहित स्वागतम् के फ्लेक्श व होडिंग लगाए गए है। कई अन्य शहरों में भी हमारी संस्कृति के फ्लेक्स लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि इस बार खासतौर से देश व विदेश से सावा देखने व…

शेयर करे
Read More

पुष्करणा सावा का यज्ञोपवीत सहित विस्तृत कार्यक्रम जारी देखें

Pushkarna sava 2021 schedule
शेयर करे

बीकानेर शहर के अन्दर होने वाले पुष्करणा समाज के सामुहिक सावे की शोभा यात्रा लालाणी व्यासो के चौक से रवाना होकर कीकाणी व्यासों के चौक से होती हुई समाज की सभी पुष्करणा जातियों के लोगो को साथ लेकर शाही बेण्ड बाजे के साथ मानेश्वर महोदव मंदिर पहुची। मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह व यज्ञोपवित के क्रार्यक्रमो की विद्वान पण्डितों व पंचागकर्ताओं की उपस्थिति में विचार विमर्श के उपरान्त पौराणिक परम्परानुसार चौथाणी ओझा परिवार के पंण्डित सुशील कुमार ओझा द्वारा विधि विधान के साथ पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम…

शेयर करे
Read More