बीकानेर । पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक ‘सेवा सुविधा शिविर का शुभारंभ बारह गुवाड चौक मे हुआ । शुभारंभ में पं छोटूलाल ओझा के साथ ११ कर्मकांडी पण्डितों ने मंगलाचरण और स्वस्तीवाचन कर भगवान गणपति से पुष्करणा सावा कार्यक्रम में पधारने का आवाहन किया । भैंरूरतन छंगाणी, मुकेश छंगाणी, गणेश, मोहन,अशोक,जीतेन्द्र, विजयकिशन, प्रकाश व भागीरथ देराश्री ने सामुहिक स्वर में ‘रमक झमक घर आओ गजानंद, आप भी आओ देवा रिद्धी सिद्धि लाओ सावा मे रंग बरसाओ’ ! गीत गाकर विघ्र विनाशक गणपति से सावा मे आकर रंग व शुभता…
Read MoreCategory: Home
इस बार पुष्करणा सावा में बींद-बींदणी को शिरड़ी यात्रा पैकेज व मोबाइल – मंच ने की घोषणा
विष्णु वेश में सबसे पहले बारह गुवाड़ पहुंचने वाले बींद को शिरडी यात्रा का पैकेज परम्पराओं के संरक्षण के लिए पुष्करणा युवा शक्ति मंच (रमक झमक)का सराहनीय प्रयास बीकानेर,15 जनवरी। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे के दौरान विष्णु वेश और निर्धारित समय सीमा में बारह गुवाड़ चैक में से सबसे पहले गुजरने वाले दो बींद को पुष्करणा युवा शक्ति मंच (रमक झमक)शिरड़ी यात्रा का सपनत्नीक पैकेज पुरस्कार स्वरूप देगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’ ने मंगलवार को पारस रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि…
Read Moreजानिये क्यों होती है बींद की स्वास्थ्य परिक्षण की प्रथा
पुष्करणा समाज में विवाह यानि पाणिग्रहण संस्कार से पहले कई रस्में नेकचार ऐसे है जिसके पीछे बुजुर्गो की उम्दा (गहरी) सोच रही है । उस समय यातायात के इतने साधन नहीं थे और एक शहर से दूसरे शहर मे रिश्ता होता तो लड़के को देखना, बात करना बार-बार कैसे संभव था तथा पूरी तरह से एक दूसरे को जान पाना या लड़के को जान पाना कैसे संभव था । उस समय घर के बड़े लोग चाहे लड़के-उड़की को मिलने देना उचित नहीं मानते लेकिन हर माता-पिता अपनी बेटी की उम्र,…
Read Moreझूठा पोता द्वारा पुष्करणा सावा का सम्पूर्ण कार्यक्रम का पेम्पलेट जारी
झूठा पोता द्वारा पुष्करणा सावा का सम्पूर्ण कार्यक्रम का पेम्पलेट जारी किया गया है । गुरु बालक का यज्ञोपवित संस्कार का हाथ्काम १६ जनवरी २०१३ से शुरू होगा, तत्पश्चात विवाह कार्यक्रम चलते रहेंगे । ३ फ़रवरी २०१३ गुड्डी जान के साथ पुष्करणा सावा का समापन होगा । झूठा पोता के समस्त किकाणी, लालाणी, केशवानी व गेलानी व्यास ने सावा में कम खर्च का निवेदन किया है । पुष्करणा युवा शक्ति मंच (रमक झमक) के प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ ने बताया कि मंच द्वारा दी जाने वाली सेवाएं व सुविधाएँ भी १६…
Read More३१ जनवरी को होगी “महादेव-हेमाद्री” की शादी
बीकानेर । पुष्करणा समाज का सामूहिक शादियों का आयोजन “सावा” इस बार ३१ जनवरी २०१३ को होगा । पंडितो व ज्योतिषियों ने मिलकर सावा मुहूर्त महादेव व हेमान्द्री के नाम से तय किया है । यानि इस दिन हर बीन महादेव व हर बीनणी हेमान्द्री होगी एक ही दिन एक ही समय में ये शादियाँ होगी प्रारंभिक अनुमान है के कि इसबार छह सौ घरों में शादियाँ यानि तीन सौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगें । इसमें सावा के दिन तक भी रिश्ते तय होकर उसी दिन शादियाँ भी होगी यानि…
Read Moreपुष्करणा ब्राह्मणों के चौदह गौत्र और चौरासी जातियां
1-उगथ्य गोत्री श्रेगवेदी, आवश्लायनसूत्री, बाहेती, मेड़तवाल, कॅपलिया, बाछडत्र, पूंछतोड़ा, पाण्डेया, 2- भारद्वाज गोत्री, यजुर्वेदी काल्यायनसूत्री, टंकशाली (व्यास) काकरेचा, माथुर कपटा (बोहरा) चूल्लड़, आचार्य। 3- शाण्डिल्य गोत्री यजुर्वेदी, कात्यायनसूत्री बोधा (पुरोहित) मुच्चन (मज्जा) हेड़ाऊ, कादा, किरता, नवला। 4- गौतम गौत्री, जयुर्वेदी कात्यायनसूत्री केवलिया, तिवाड़ी (जोशी) माधू, गोदा, गोदाना, गौत्तगा। 5- उपमन्यु गोत्री, जयर्वेदी, कात्यायनसूत्री ठक्कुर (उपाधिया) बद्दल, दोढ़, मातमा, बज्झड़। 6- कपिल गोत्री, जयर्वेदी कात्यायनसूत्री कापिस्थलिया (छंगाणी) कोलाणी, झड़ मोला, गण्ढलिया (जोशी) 36 ढाकी। 7-गविष्ठिर गोत्री समावेदी कात्यायनसूत्री दगड़ा, पैढा, रामा, प्रमणोचा, जीवाणोचा, लापसिया, 8-पराशर गोत्री सामवेदी, लाटयायनसूत्री चोबटिया (जोशी) हर्ष,…
Read Moreविवाह हेतु उपयोगी सामग्री की सूची
लग्न का सामान : कुंकु चावल, सुपारी 5 नग, मोली 1 गिंडा, गुड़ 5 डली, नारियल 2 नग, यज्ञोपवीत 2 जोड़ा, लौंग, इलायची, काजल डब्बी 1, मिश्री 1, आटे-हल्दी फल 7 नग। हाथधान का सामान : कुंकु चावल, सुपारी 5, मोली 1 गिंडा, गुड़ 5, गेडियो, पंजियो, बटवो, नारियल 2 नग, यज्ञोपवित 2 जोड़ा, सफेद वस्त्र, दाल पीसी हुई, कुमार लड्डू, छाजला, 2 बेलन, सप्तधान, आटा, हल्दी, तेल (पीठी का सामान), मेट, छाछ, सकोरा 7, मूंग, गुड़, धाना, लाख का टुकड़ा। दाल : मोठों री दाल 7 किलो, मिर्च लाल…
Read More