बीकानेर । पुष्करणा युवा शक्ति मंच रमक झमक ‘सेवा सुविधा शिविर का शुभारंभ बारह गुवाड चौक मे हुआ । शुभारंभ में पं छोटूलाल ओझा के साथ ११ कर्मकांडी पण्डितों ने मंगलाचरण और स्वस्तीवाचन कर भगवान गणपति से पुष्करणा सावा कार्यक्रम में पधारने का आवाहन किया । भैंरूरतन छंगाणी, मुकेश छंगाणी, गणेश, मोहन,अशोक,जीतेन्द्र, विजयकिशन, प्रकाश व भागीरथ देराश्री ने सामुहिक स्वर में ‘रमक झमक घर आओ गजानंद, आप भी आओ देवा रिद्धी सिद्धि लाओ सावा मे रंग बरसाओ’ ! गीत गाकर विघ्र विनाशक गणपति से सावा मे आकर रंग व शुभता बरसाने की वंदना की । मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’ ने बताया की मंच का सावा सेवा सुविधा शिविर सावा तक निंरतर चलता रहेगा । ओझा ने बताया कि रविवार से पंडितो कि टीम लग्र पत्रिका, विवाह प्रिंट सामग्री सूची का वितरण शुरू कर दिया जायेगा तथा मुहूर्त कि जानकारी के साथ लग्र पत्रिका भरने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा ।
![barah guad []](http://ramakjhamak.com/wp-content/uploads/2013/01/barah-guad--300x200.jpg)