गुरुपूर्णिमा पर इन उपायों से प्राप्त कर सकते है भौतिक सुख- गुरु पूर्णिमा विशेष

शेयर करे
गुरुपूर्णिमा को करें खाश उपाय
जो देंगे भौतिक सुख भी।

देवताओं व भगवान से बड़ा गुरु को बताया गया है क्योंकि रास्ता/मार्ग या राह बताने वाला गुरु होता है वही बताता है कि क्या करें क्या न करें किस पग डंडी पर चले जिससे ईश्वर यानी परम सत्ता तक या उसके नजदीक जा सकें। जो भौतिक युग में शिक्षा, नोकरी या जिससे जीविकोपार्जन सुलभ हो वो कार्य सिखाते है उनकी भी इस दिन लोग पूजा करते है, सम्मान सत्कार कर उन्हें वन्दन कर गिफ्ट देते है। माता प्रथम गुरु, कान में मन्त्र दीक्षा देने वाला गुरु, शिक्षा पढ़ाई करने वाला शिक्षक गुरु, धर्म कर्म की शिक्षा देने वाला गुरू और ज्योतिष मर्दर्शन, पूजा पाठ व धर्म का रास्ते मार्ग दर्शन करने वाला गुरु।

उन्नति का मार्ग गुरु

गुरुपूर्णिमा आध्यात्मिक उन्नति शैक्षणिक उन्नति के साथ भौतिक उन्नति का अवसर भी है। आप इसका भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते है। ग्रह के हिसाब से बृहस्पति की दशा आदि को भी ठीक कर लाभ प्राप्त करने का अवसर है।
पूर्णिमा के दिन लोग अपने-अपने गुरूओं की पूजा करते हैं, उनके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरूओं की कृपा आप पर बनी रहे इसके लिए इस दिन कुछ खास उपायों के साथ-साथ इन मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है।

गुरुपूर्णिमा पर क्या करें जानिए

-इस दिन गौ माता की सेवा जरूर करनी चाहिए। गाय,गुरु व ब्राह्मण की सेवा सत्कार बहुत जरूरी है।
-गायों को हरा चारा,लापसी व पपीता खिलाया जा सकता है।
– पीले रंग की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है।
– धार्मिक पुस्तकों का भी दान किया जा सकता है।
– इस दिन केले के पौधे मंदिर में लगाने चाहिए।
– अपने खाने में केसर का प्रयोग करना चाहिए और अपने माथे व जीभ पर भी इसे लगाना चाहिए।
– अपने गुरु और आराध्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
–गुरु को दण्डवत प्रणाम कर चरण स्पर्श कर भेंट देनी चाहिये।
–साबुन नहीं,कपड़े साबुन से नहीं धोने चाहिये।
–गुरुमन्त्र जाप,केशर तिलक,गुरु का केशर चन्दन कुंकुम से वन्दन।
–आवश्यकतामन्द बच्चो को शिक्षण सामग्री देनी चाहिये।
-गुरुर्ब्रह्मा… से ध्यान पूजन और ॐ गुरुवे नमः व ईस्ट मन्त्र की माला शुभ अमृत और लाभ चौघड़िया में क्रमशः रूप से करें तो शीघ्र फल मिलेगा। बृहस्पति मन्त्र जाप या विष्णु के 1008 नाम से तुलसी दल चढ़ाए तो अति उत्तम होता है।

शेयर करे

Related posts

Leave a Comment