पुष्करणा सावा का यज्ञोपवीत सहित विस्तृत कार्यक्रम जारी देखें

Pushkarna sava 2021 schedule
शेयर करे

बीकानेर शहर के अन्दर होने वाले पुष्करणा समाज के सामुहिक सावे की शोभा यात्रा लालाणी व्यासो के चौक से रवाना होकर कीकाणी व्यासों के चौक से होती हुई समाज की सभी पुष्करणा जातियों के लोगो को साथ लेकर शाही बेण्ड बाजे के साथ मानेश्वर महोदव मंदिर पहुची। मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह व यज्ञोपवित के क्रार्यक्रमो की विद्वान पण्डितों व पंचागकर्ताओं की उपस्थिति में विचार विमर्श के उपरान्त पौराणिक परम्परानुसार चौथाणी ओझा परिवार के पंण्डित सुशील कुमार ओझा द्वारा विधि विधान के साथ पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम व कन्याओं के विवाह कार्यक्रम की घोषणा की। कीकाणी व्यास पंचायत सम्पति ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायणदास व्यास व सावा समिति के अध्यक्ष मक्खनलाल व्यास ने आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजपरिवार की प्रतिनिधि व बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा का शॉल व प्रतिक चिन्ह भेट कर सम्मान किया। इससे पूर्व सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा का मन्त्रोचार के साथ तिलक किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री सिद्धी कुमारी ने राज परिवार की तरफ से पुष्करणा समाज के सामुहिक सावा के प्रति अपनी मंगल कामना प्रकट की । कार्यक्रम मे पं. ब्रजेश्वरलाल व्यास, दिलीप जोशी, शंकर पुरोहित, नरेन्द्र आचार्य,  सुरेन्द्र व्यास, कानुलाल व्यास, बल्लभ सरदार, अरविन्द व्यास, गोपाल व्यास , गिरिराज व्यास, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, आनंद जोशी, रिखबदास बोड़ा, श्रीमती कृष्णा व्यास, नंद किशोर पुरोहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जुगल किशोर ओझा, राजेन्द्र किराडू व अशोक औझा को शॉल व प्रतिक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में लालाणी व्यास पंचायत के शिव नारायण व्यास ने उपस्थित समाज के लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया एवम कार्यक्रम का संचालन मधुसुदन व्यास ने किया।

Pushkarna sava 2021 schedule

यज्ञोपवित कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी इस प्रकार हैं:-
गुरूआंे के बालको के यज्ञोपवित संस्कार
हाथधान – माघ सुदी चतुर्थी शुक्रवार 04.02.2022
मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी पंचमी शनिवार 05.02.2022
यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी षष्ठी रविवार 06.02.2022
व्यासों के बालको के यज्ञोपवित संस्कार
हाथधान – माघ सुदी पंचमी शनिवार 05.02.2022
मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी षष्ठी रविवार 06.02.2022
यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी  सप्तमी गुरूवार 07.02.2022
सर्वत्रा यज्ञोपवित संस्कार
हाथधान – माघ सुदी एकम् मंगलवार 08.02.2022
मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी दुज बुधवार 09.02.2022
यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी तृतीया गुरूवार 10.02.2022

विवाह कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी इस प्रकार हैं:-
व्यासांे की कन्याआंे केे विवाह के हाथधान – माघ सुदी त्रयोदशी सोमवार 14.02.2022
सर्वत्रा विवाह संस्कार के कार्यक्राम हाथधान – माघ सुदी पुर्णिमा बुधवार 16.02.2022
मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – फाल्गुन बदी प्रतिपदा गुरूवार 17.02.2022
पाणिग्रहण संस्कार – फाल्गुन बदी दूज गुरूवार 18.02.2022 शुभबेळा अन्य गोधुली लग्न
बरी एवं गुड्डी का मुर्ह्त – फाल्गुन बदी पंचमी सोमवार 21.02.2022 को होना निश्चय हुआ है

शेयर करे

Related posts

Leave a Comment