इस बार पुष्करणा सावा में बींद-बींदणी को शिरड़ी यात्रा पैकेज व मोबाइल – मंच ने की घोषणा

शेयर करे

विष्णु वेश में सबसे पहले बारह गुवाड़ पहुंचने वाले बींद को शिरडी यात्रा का पैकेज
परम्पराओं के संरक्षण के लिए पुष्करणा युवा शक्ति मंच (रमक झमक)का सराहनीय प्रयास

बीकानेर,15 जनवरी। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे के दौरान विष्णु वेश और निर्धारित समय सीमा में बारह गुवाड़ चैक में से सबसे पहले गुजरने वाले दो बींद को पुष्करणा युवा शक्ति मंच (रमक झमक)शिरड़ी यात्रा का सपनत्नीक पैकेज पुरस्कार स्वरूप देगा।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’ ने मंगलवार को पारस रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन बींद को ‘सिरे पावणां बींद राजा’ के खिताब से भी नवाजा जाएगा। वहीं चांदी का नोट, शिव-पार्वती की तस्वीर, श्री नाथ का ओपरणा, श्रीफल तथा बीकानेर के पारस रेस्टोरेंट में सपत्नीक डीनर का उपहार भी दिया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे से पांचवे स्थान तक आने वाले बींद को मोबाइल, चांदी का नोट, सपत्नीक डीनर, महादेव-हेमान्द्रि की तस्वीर सहित विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे। छठे से दसवें स्थान तक रहने वाले बींद को भी चांदी का नोट, शिव पार्वती की तस्वीर, श्रीनाथ जी का ओपरणा देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विष्णु वेश में मंच कार्यालय के आगे से आने वाले सभी बींद का सम्मान करने की बात उन्होंने बताई।

बारातियों का भी होगा स्वागत
ओझा ने बताया कि संस्था द्वारा इस बार बींद के साथ-साथ बारातियों का स्वागत करने की योजना भी तैयार की है। मंच कार्यालय की ओर से निकलने वाली सभी बारातों का स्वागत पुष्प वर्षा और शंखनाद के साथ किया जाएगा तथा चाय, सौंफ, इलायची आदि से उनकी मनुहार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुष्करणा सावा परम्परा ने पूरी दुनिया में बीकानेर की अलग सांस्कृतिक पहचान बनाई है। इस आयोजन में राजस्थान के अलावा विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी आते हैं। मंच द्वारा इन पर्यटकों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंच के राधे आर के ओझा द्वारा रमक झमक डॉट कॉम नाम से वेबसाइट तैयार की जा रही है।
 

महादेव संग हेमांद्री के 7 फीट के फ्लेक्स का विमोचन
पंडित छोटू लाल ओझा ने बताया कि इस बार का सावा महादेव संग हेमांद्री के नाम से होगा। इसका तात्पर्य यह है कि इस बार हर बींद महादेव तथा वधू हेमान्द्रि होगी। इस दौरान महादेव संग हेमांद्री के 7 फीट के फ्लेक्स का विमोचन अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’, पंडित छोटू लाल ओझा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास हर्ष, हरि शंकर आचार्य, अविनाश आचार्य ने किया ।

                                                                                                                     

शेयर करे

Related posts

8 Thoughts to “इस बार पुष्करणा सावा में बींद-बींदणी को शिरड़ी यात्रा पैकेज व मोबाइल – मंच ने की घोषणा”

  1. what if viagra doesnt work

    generic viagra prices

  2. zithromax generic cost

    zithromax buy online no prescription

  3. blue pill from canada

    medication from canada prices

  4. legitimate canadian pharmaceuticals online

    most trusted canadian online pharmacies

  5. recommended canadian online pharmacies

    blue pill from canada

  6. erectile dysfunction remedies

    comfortis without vet prescription

  7. buy sildenafil viagra

    sildenafil 50 mg online india

  8. hydroxychloroquine 600 mg

    hydroxychloroquine 100 mg tablet

Leave a Comment